फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट के उत्तरकाशी एसपी को निर्देश: बेटी की देखभाल के लिए महिला पुलिसकर्मी को दें 45 दिन का अवकाश

Mon, 04 Mar 2024 11:04 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल

सार

महिला का कहना है कि 21 फरवरी को उसने चाइल्डकेयर लीव के लिए आवेदन किया था। लेकिन एसपी ने उसके आवेदन को आगामी संसदीय चुनाव को देखते हुए मंजूर नहीं किया।
विज्ञापन
उत्तराखंड हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाईकोर्ट ने बच्ची की अकेली अभिभावक महिला पुलिसकर्मी को उसकी बेटी की देखभाल के लिए तीन दिन के भीतर 45 दिन का अवकाश देने के निर्देश उत्तरकाशी के एसपी को दिए हैं। न्यायाधीश पंकज पुरोहित की एकलपीठ में उत्तरकाशी में स्थानीय खुफिया इकाई में हेड कांस्टेबल मनीषा नेगी की याचिका पर सुनवाई हुई। इसमें कहा गया है कि वह अपनी 5 वर्षीय बेटी का पालन-पोषण एकल माता-पिता के रूप में कर रही है।

विज्ञापन


बेटी अपनी सत्तर वर्षीय नानी के साथ रहती है। कहा कि 21 फरवरी को उसने चाइल्डकेयर लीव के लिए आवेदन किया था। इसमें उसने बताया कि बेटी मनोवैज्ञानिक समस्या से पीड़ित है। ऐसे में उसके लिए बेटी की देखभाल जरूरी है लेकिन एसपी ने उसके आवेदन को आगामी संसदीय चुनाव को देखते हुए मंजूर नहीं किया।

Uttarakhand Cabinet: धामी मंत्रिमंडल की बैठक में आए आठ प्रस्ताव, लोक तथा निजी संपत्ति अध्यादेश 2024 पर मुहर
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने कहा कि वह इस तथ्य से अवगत है कि सीसीएल कर्मचारी का अधिकार नहीं है, बल्कि सरकारी कर्मचारी की नियुक्ति प्राधिकारी के विवेक और निपटान के अधीन है। चूंकि याचिकाकर्ता की बेटी का स्वास्थ्य ठीक नहीं है, इसलिए इस न्यायालय की राय है कि याचिकाकर्ता अपनी बेटी की देखभाल के लिए 45 दिन की सीसीएल की हकदार है। आदालत ने एसपी को निर्देश दिए हैं कि महिला हेड कांस्टेबल को तीन दिन के अंदर यह अवकाश दिया जाए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें