हाईकोर्ट में नौ नियमित (न्यायिक कोटे) तथा दो तदर्थ न्यायमूर्ति के पद हैं। इन तीनों की नियुक्तियों के बाद हाईकोर्ट में जजों की संख्या स्वीकृत 9 पदों के सापेक्ष पूरी हो चुकी है। अब दो तदर्थ पद ही शेष रह गए हैं।
नवनियुक्त जज रवींद्र मैठाणी का जन्म 25 जून 1965 को जिला चमोली में हुआ था। उन्होंने गढ़वाल विश्वविद्यालय से बीएससी व एलएलबी की पढ़ाई की थी। 2003 में उन्हें अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश देहरादून बनाया गया।
जस्टिस मैठाणी डिप्टी डायरेक्टर, इंस्टीट्यूट आफ ज्यूडिशियल ट्रेनिंग रिसर्च यूपी लखनऊ, मेंबर ट्रेड टैक्स ट्रिब्यूनल, उत्तराखंड रजिस्ट्रार, पब्लिक सर्विस ट्रिब्यूनल, रजिस्ट्रार विजिलेंस उत्तराखंड हाईकोर्ट, एडिशनल डायरेक्टर ज्यूडिशियल एंड लीगल एकेडमी भवाली के पद पर रहे। जस्टिस मैठाणी हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल भी रहे। 20 सितंबर 2010 को उनका स्थानांतरण सुप्रीम कोर्ट के रजिस्ट्रार के पद पर किया गया।