उत्तराखंड हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस राजीव शर्मा का शुक्रवार को चंडीगढ़ हाईकोर्ट के लिए तबादला हो गया है। बता दें कि पहले इनका तबादला इलाहाबाद के लिए किया गया था।
लेकिन जस्टिस शर्मा ने अपने होम टाउन हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट या चंडीगढ़ तबादले की रिक्वेस्ट सुप्रीम कोर्ट से की थी। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को उनका चंडीगढ़ तबादला का आदेश जारी कर दिया।
वर्तमान में जस्टिस राजीव उत्तराखंड हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश थे। जस्टिस शर्मा लगभग दो वर्ष पूर्व हिमाचल प्रदेश से स्थानांतरित हो कर यहां आए थे।
जस्टिस शर्मा पर्यावरण, अतिक्रमण, पशु अधिकार, सरकारी कार्मिकों को राहत, नशे व मानव तस्करी, झीलों, नदियों, वनों के संरक्षण संबंधी महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए बहुत चर्चित रहे हैं।