फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट का सख्त आदेश, कहा नदी, गधेरों और झीलों के किनारे से तीन महीने में हटाएं अतिक्रमण 

Sat, 03 Nov 2018 08:44 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
court
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने राज्य के मुख्य सचिव को नदी, गधेरों और झीलों के किनारे के अतिक्रमण को तीन माह में हटाने का आदेश दिया है। कोर्ट ने सभी जिलाधिकारियों से भी कहा है कि वे इस आदेश का पालन कराएं और नदी के किनारे किसी भी प्रकार के वाहनों की पार्किंग पर रोक लगाएं, ताकि नदी प्रदूषित न हो।

विज्ञापन


कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश राजीव शर्मा एवं न्यायमूर्ति शरद कुमार शर्मा की खंडपीठ ने लक्सर हरिद्वार निवासी राजपाल सिंह की याचिका पर यह आदेश जारी किया। याची ने ग्राम सभा अब्दीपुर सिकंदर तहसील लक्सर से होकर बहने वाली सोलानी नदी के किनारे हुए अतिक्रमण को हटाने की मांग की थी।

खंडपीठ ने जिलाधिकारी हरिद्वार को निर्देश दिए हैं कि वे सोलानी नदी में हुए अतिक्रमण को नियमानुसार तीन माह में हटाएं और नदी के किनारे किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न होने दें। खंडपीठ ने जनहित याचिका को अंतिम रूप से निस्तारित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें