फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: अच्छी खबर...स्वास्थ्य विभाग को इस साल मिलेंगे 80 विशेषज्ञ डॉक्टर, पर्वतीय क्षेत्रों में दी जाएगी

Mon, 24 Feb 2025 11:30 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

पीजी करने गए 400 एमबीबीएस डॉक्टरों में 80 विशेषज्ञ डॉक्टर इस साल स्वास्थ्य विभाग को मिल जाएंगे। जैसे-जैसे डॉक्टरों का पीजी कोर्स पूरा होगा। वैसे ही उन्हें पर्वतीय क्षेत्रों में खाली पदों पर तैनाती दी जाएगी।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वास्थ्य विभाग को इस साल करीब 80 विशेषज्ञ डॉक्टर मिल जाएंगे। विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी को देखते हुए 400 एमबीबीएस डॉक्टरों को पीजी कोर्स करने की अनुमति दी गई है। पीजी कोर्स पूरा कर लौटने वाले इन डॉक्टरों को पर्वतीय क्षेत्रों में तैनाती दी जाएगी। प्रदेश सरकार ने 2027 तक विशेषज्ञ डॉक्टरों के खाली पदों को भरने की कार्य योजना बनाई है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने कहा, प्रदेश में विशेषज्ञ डॉक्टरों के स्वीकृत पदों के सापेक्ष 50 प्रतिशत कमी है। जबकि एमबीबीएस डॉक्टरों की कोई कमी नहीं है। हर साल राजकीय मेडिकल कॉलेज देहरादून, श्रीनगर, हल्द्वानी, अल्मोड़ा व हरिद्वार में एमबीबीएस की 650 सीटें है।

Uttarakhand: पांच राजकीय मेडिकल कॉलेजों को जल्द मिलेंगे 1314 नर्सिंग अधिकारी, चल रही सत्यापन प्रक्रिया
विज्ञापन
विज्ञापन


पीजी करने गए 400 एमबीबीएस डॉक्टरों में 80 विशेषज्ञ डॉक्टर इस साल स्वास्थ्य विभाग को मिल जाएंगे। जैसे-जैसे डॉक्टरों का पीजी कोर्स पूरा होगा। वैसे ही उन्हें पर्वतीय क्षेत्रों में खाली पदों पर तैनाती दी जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें