जुलाई से नवंबर माह का समय डेंगू वायरस का संक्रमण के लिए अनुकूल होता है। इसे देखते हुए कूलर, फूलदान, गमले, खुली पानी की टंकी, पुराने टायर, एकत्रित कबाड़ में पानी जमा होने से डेंगू का लार्वा पनपता है। इसके लिए लोगों को जागरूक करने के साथ स्वच्छता अभियान चलाया जाए। स्वास्थ्य विभाग ने गाइडलाइन में निर्देश दिए कि सभी नगर निगम व निकाय अपने-अपने क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाएं।
साथ ही लार्वा समाप्त करने के लिए नगर निगम, नगर पालिका, आशा कार्यकर्ता व संबंधित विभाग की टीम बनाकर कार्रवाई करें। अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में आइसोलेशन वार्ड बनाकर नोडल अधिकारी नामित करें। डेंगू रोगियों की जांच के साथ प्लेटलेट्स की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।