फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: मुनस्यारी में जंगली मशरूम खाने से हुई नानी व नातिन की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने दिए जांच के आदेश

Thu, 17 Jul 2025 10:55 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

स्वास्थ्य महानिदेशक ने जंगली मशरूम खाने से नानी व नातिन की मौत मामले को गंभीर व संवेदनशील मानते हुए तत्काल जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन
- फोटो : freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी में जंगली मशरूम खाने से नानी व नातिन की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने जांच के आदेश दिए हैं। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. सुनीता टम्टा ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित कर 48 घंटे में रिपोर्ट तलब की है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य महानिदेशक ने जंगली मशरूम खाने से नानी व नातिन की मौत मामले को गंभीर व संवेदनशील मानते हुए तत्काल जांच के आदेश दिए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी पिथौरागढ़ ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय विशेषज्ञ समिति का गठन कर दी है। यह समिति 48 घंटों के भीतर जांच रिपोर्ट महानिदेशालय को सौंपेगी।

उत्तराखंड में भ्रष्टाचारियों की खैर नहीं: सरकार सख्त, सीएम धामी ने विजिलेंस को दी कार्रवाई की खुली छूट
विज्ञापन


जांच समिति में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रशांत कौशिक की अध्यक्षता में बनाई गई। समिति में फिजिशियन डॉ. एससी रजबार, निश्चेतक डॉ. हेमंत शर्मा शामिल हैं। स्वास्थ्य महानिदेशक ने समिति को मामले की सभी पहलुओं उपचार प्रक्रिया, चिकित्सकीय निर्णय, रेफरल की समयबद्धता एवं प्रोटोकॉल की अनुपालना की निष्पक्ष और साक्ष्य आधारित जांच कर दो दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, यदि जांच में किसी भी स्तर पर लापरवाही, चिकित्सा प्रोटोकॉल का उल्लंघन पाया जाता है तो दोषियों के विरुद्ध कठोर विभागीय एवं अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें