उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद त्रिवेंद्र सिंह रावत मंगलवार को सोशल मीडिया पर छाए रहे। सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों ने अपने करीबियों को मुख्यमंत्री के इस्तीफे की सूचना दी तो ट्विटर पर भी हैशटैग त्रिवेंद्र सिंह रावत और सिंह रावत ट्रेंड पर रहा।