उत्तराखंड के राज्यपाल अजीज कुरैशी सोमवार को दिल्ली जा रहे हैं। यह कार्यक्रम रविवार को अचानक तय हुआ। बताया जाता है कि रविवार दोपहर को राजभवन में राज्यपाल के पास केंद्र के एक वरिष्ठ अधिकारी का फोन आया।
इसके बाद ही राज्यपाल का दिल्ली जाने का कार्यक्रम बना। अचानक बने इस कार्यक्रम से देहरादून में दिनभर हलचल मची रही।
कई तरह की चर्चाओं और अटकलों का दौर चलता रहा। उनके दिल्ली दौरे को कई राज्यपालों के तबादले और उन्हें हटाए जाने की कवायद से भी जोड़कर देखा जा रहा है।