फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो उत्तराखंड के राज्यपाल का है अगला नंबर?

Sun, 10 Aug 2014 11:51 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के राज्यपाल अजीज कुरैशी सोमवार को दिल्ली जा रहे हैं। यह कार्यक्रम रविवार को अचानक तय हुआ। बताया जाता है कि रविवार दोपहर को राजभवन में राज्यपाल के पास केंद्र के एक वरिष्ठ अधिकारी का फोन आया।
विज्ञापन


इसके बाद ही राज्यपाल का दिल्ली जाने का कार्यक्रम बना। अचानक बने इस कार्यक्रम से देहरादून में दिनभर हलचल मची रही।

कई तरह की चर्चाओं और अटकलों का दौर चलता रहा। उनके दिल्ली दौरे को कई राज्यपालों के तबादले और उन्हें हटाए जाने की कवायद से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन

जौहर विवि को दर्जा देने से भाजपा नाराज

बताया जा रहा है कि यूपी का अतिरिक्त प्रभार संभालने के दौरान जौहर विश्वविद्यालय को अल्पसंख्यक संस्थान का दर्जा देने की यूपी के भाजपाइयों ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह से शिकायत की थी। इसके बाद राजनाथ सिंह पर दबाव बढ़ता जा रहा है।

सूत्र बताते है कि रविवार की दोपहर में केंद्र के कैबिनेट सचिव स्तर के अधिकारी ने राज्यपाल अजीज कुरैशी से फोन पर बात की। उसके बाद ही राज्यपाल ने अचानक द‌िल्ली जाने का प्लान बनाया। अब देखना यही है कि दिल्ली में सोमवार को राज्यपाल की गतिविधियां क्या रहेंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें