फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh: सरस मेले में पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह, स्टॉल पर जाकर जैविक उत्पादों के बारे में ली जानकारी

Mon, 09 Oct 2023 12:42 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

मेले में प्रदेश के विभिन्न राज्यों से आए हुए स्वयं सहायता समूह की ओर से पहाड़ी उत्पादों का स्टॉल लगाए गए हैं, जो मेले में आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
विज्ञापन
सरस मेले में राज्यपाल गुरमीत सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह सोमवार को ऋषिकेश के मुनिकीरेती में आयोजित सरस मेले में पहुंचे। उन्होंने मेले में लगे स्टॉल का जायजा लिया। साथ ही यहां पर लाए गए जैविक उत्पादों के बारे में भी जानकारी ली। 

विज्ञापन


बता दें कि बीते तीन अक्तूबर को मेला शुरू हुआ था जो 12 अक्तूबर तक चलेगा। मेले में प्रदेश के विभिन्न राज्यों से आए हुए स्वयं सहायता समूह की ओर से पहाड़ी उत्पादों का स्टॉल लगाए गए हैं, जो मेले में आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

नई तकनीक: केवल 30 सेकंड में पता चलेगा कौन से हथियार से चली गोली, भारत में पहली बार बनी यह मशीन

19 राज्यों के 116 स्वयं सहायता समूह ने लगाए स्टॉल

मेले में 19 राज्यों के 116 स्वयं सहायता समूह के करीब 313 सदस्य प्रतिभाग कर रहे हैं। इनमें उत्तराखंड से 81 स्वयं सहायता समूह के 243 सदस्य शामिल हैं। इसके अलावा अन्य 18 राज्यों के 35 स्वयं सहायता समूह के लगभग 70 सदस्य और टिहरी जनपद के 18 स्वयं सहायता समूह के लगभग 53 सदस्य शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें