फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: हाईवे पर गड्ढ़ों को लेकर यूं ही चिंतित नहीं हुईं राज्यपाल बेबी रानी मौर्य, ये है असली वजह

Tue, 25 Sep 2018 07:37 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
Governor Baby rani Maurya
विज्ञापन

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने हरिद्वार के हरिहर आश्रम में संतों के साथ  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह भैया जी जोशी से मुलाकात की। राज्यपाल ने देहरादून से हरिद्वार तक हाईवे में गड्ढे होने पर चिंता जताई और मुख्यमंत्री से इस बारे में चर्चा करने की बात कही। राज्यपाल आश्रम में डेढ़ घंटे रही। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में सुख-समृद्घि के लिए पूजा-अर्चना भी की।

विज्ञापन


मंगलवार को राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कनखल स्थित हरिहर आश्रम पहुंचकर जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि से भेंट की। इस दौरान उन्होंने आश्रम में ठहरे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह भैया जी जोशी से मुलाकात की।

उन्होंने यहां स्थापित प्राचीन पारदेश्वर शिवलिंग की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली व प्रगति की कामना की। इस दौरान मीडिया से वार्ता करते हुए राज्यपाल ने कहा कि गंगा माता और भोले बाबा के आशीर्वाद लेने हरिद्वार पहुंची हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गड्ढ़ों पर यूं ही चिंतित नजर नहीं आई राज्यपाल

उन्होंने हाईवे की हालत पर उठे सवाल को लेकर कहा कि वास्तव में हाईवे की हालत बेहद खराब है। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि हाईवे की स्थिति से सीएम को अवगत कराया जाएगा। इस मौके पर भारत माता मंदिर के संत ललितानंद गिरि, सचिव आईडी शास्त्री, स्वामी कैलाशानंद महाराज, महेंद्र, प्रवीण चौधरी, अलका, ट्रस्ट की अध्यक्ष स्वामी नैसृंगिका आदि शामिल हुए।

गड्ढ़ों पर यूं ही चिंतित नजर नहीं आई राज्यपाल
देहरादून से हरिद्वार, रुड़की तक हाईवे में गहरे गड्ढे हो चुके हैं। हाईवे में एक किमी की दूरी भी ऐसी नहीं है जोकि बिना गड्ढे के हो। मंगलवार को राज्यपाल रानी बेबी मौर्य देहरादून से कार के माध्यम से हरिद्वार पहुंची थी।

उन्हें हरिद्वार में नौ बजे पहुंचना था, लेकिन टूटी-फूटी सड़क के चलते आधे घंटे देरी से पहुंचीं। उन्होंने मीडिया के सवाल पर स्पष्ट जवाब देते हुए कहा कि वास्तव में हाईवे की हालत खराब है। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि हाईवे की मरम्मत की जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें