डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि जिस तरीके से प्रदूषण का खतरा मंडरा रहा है, उसे देखते हुए कई ठोस कदम उठाने होंगे। उन्होंने बैठक में उपस्थित प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों, नगर निगमों के आयुक्तों, नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों से कहा कि शहरों को साफ सुथरा बनाने के लिए इन निर्णयों का कड़ाई से पालन कराएं।
बैठक में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव एसपी सुबुद्धि, मुख्य पर्यावरण अधिकारी डॉ. एसएस पाल, शहरी विकास निदेशक विनोद कुमार सुमन, नगर आयुक्त देहरादून विनय शंकर पांडे समेत सभी नगर निगमों, नगर निकायों, नगर पालिकाओं के अधिकारी उपस्थित थे।
वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने राज्य के नगर निकाय क्षेत्रों में निकलने वाले प्लास्टिक कचरे के निस्तारण के लिए मशीन लगाने को शहरी विकास निदेशक को एक करोड़ रुपये का चेक सौंपा।
उन्होंने कहा कि इस धनराशि से नगर निकाय क्षेत्रों में मशीनें लगवाई जाएं ताकि प्लास्टिक कचरे का निस्तारण किया जा सके। प्लास्टिक कचरा एक बड़ी समस्या के तौर पर सामने आ रहा है। ऐसे में इसे नियंत्रित करने को लेकर ठोेस कदम उठाने होंगे।