आवेदन निशुल्क है। जो विभाग के विदेश रोजगार प्रकोष्ठ की ई-मेल आईडी mccsahaspur@gmail.com पर भेज सकते हैं। चुनी गई बेटियों को विभाग निशुल्क जापानी भाषा का छह माह का कोर्स कराएगा, जिसके लिए आवास-भोजन की व्यवस्था भी सरकार कराएगी। इसके बाद उनके चयन की प्रक्रिया होगी। चयनित बेटियों को जापान में देखभाल संबंधी नौकरी में एक से डेढ़ लाख रुपये वेतन मिलेगा। एएनएम पास बेटियां भी आवेदन कर सकती हैं। जून में विभाग नया बैच शुरू करेगा।
जर्मनी के लिए नर्सिंग छात्रों का इंटरव्यू जुलाई में
सरकार ने पिछले साल जर्मनी में नर्सिंग के लिए 15 युवाओं का बैच शुरू किया था। इनका जर्मन भाषा का कोर्स अंतिम चरण में है। जुलाई में इनकी चयन संबंधी परीक्षा होगी। इसके बाद ये जर्मनी चले जाएंगे, जिन्हें 2.5 से 3 लाख रुपये वेतन मिलेगा। 27 अन्य युवाओं का दूसरा बैच भी भाषा कोर्स कर रहा है, जिनकी चयन संबंधी परीक्षा अगले साल जनवरी में होगी।