फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही निकाय चुनाव की तरफ आगे बढ़ेगी सरकार : प्रेमचंद अग्रवाल

Wed, 31 Jul 2024 10:37 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी

सार

शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने नगर निकाय चुनाव को लेकर कहा कि मतदाता सूची तैयार हो गई है। सीमांकन कार्य अंतिम चरण में है।
विज्ञापन
शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने मसूरी में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि नगर निकाय चुनाव को लेकर सरकार प्रयासरत है। इस दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है। मतदाता सूची तैयार हो गई है। सीमांकन कार्य अंतिम चरण में है। उसके बाद आरक्षण की कार्यवाही होगी। कहा कि जैसे ही ये सभी प्रक्रियाएं पूरी हो जाएंगी, सरकार चुनाव की तरफ आगे बढ़ेगी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Congress:  केदारनाथ यात्रा के बहाने दिग्गजों के बीच दूरियां बनीं नजदीकियां, सामने आई ये तस्वीर
विज्ञापन


मसूरी में आवासीय कालोनी को लेकर उन्होंने कहा कि पहले जमीन चिह्नित की जाएगी उसके बाद कोई प्रस्ताव आएगा तो उस पर विचार किया जाएगा। नगर पालिका में अनियमितता को लेकर कहा कि अगर कोई शिकायत पाई जाएगी तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें