फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: सरकारी तंत्र में बाहरी लोगों की घुसपैठ से सरकार के कान खड़े, मुख्य सचिव ने कड़ा रुख अपनाया

Wed, 07 May 2025 12:28 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

मुख्य सचिव ने बिना इजाजत सरकारी काम में बाहरी लोगों को रखे जाने पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने ऐसे अधिकारी व कर्मचारियों को चिह्नित कर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश  दिए।
विज्ञापन
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकारी तंत्र में बाहरी लोगों की घुसपैठ होने की शिकायत संज्ञान में आने के बाद मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने ऐसे अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं, जो बिना अनुमति के सरकारी काम में बाहरी लोगों का सहयोग ले रहे हैं।

विज्ञापन


इस संबंध में उन्होंने सभी प्रमुख सचिवों, सचिवों, सभी विभागाध्यक्षों और सतर्कता अधिष्ठान के निदेशक को पत्र जारी किया है। शासन के संज्ञान में आया है कि विभिन्न विभागों में कतिपय अधिकारी व कर्मचारी बिना विभाग की अनुमति लिए सरकारी कार्यों में सहयोग के नाम पर बाहरी व्यक्तियों को अपने साथ रख रहे हैं।

शासन ने इसे अनुचित माना है। इससे भ्रष्टाचार निवारण के संबंध में कर्मचारियों एवं आम जनता के बीच नकारात्मक संदेश भी जाता है। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए हैं कि विभागों में यदि ऐसा कोई भी प्रकरण सामने आता है तो ऐसे अधिकारी व कर्मचारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  ऑपरेशन सिंदूर के बाद हाई अलर्ट पर देहरादून पुलिस, संदिग्धों को थाने लाकर की जा रही पूछताछ

सरकारी तंत्र में बाहरी व्यक्ति की घुसपैठ से ये है खतरा

-विभाग की गोपनीय सूचनाओं लीक हो सकती है

- महत्वपूर्ण योजनाओं के प्रस्ताव व निविदाएं प्रभावित हो सकती हैं

-पत्रावलियों, पत्रों और नीतिगत योजनाओं के एवज में भ्रष्टाचार संभव

विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें