फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: प्रदेश सरकार ने छुट्टियों का कैलेंडर किया जारी,  25 सार्वजनिक अवकाश शामिल, ईगास-बग्वाल भी शामिल

Tue, 31 Dec 2024 02:35 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

हरेला का अवकाश 16 जुलाई और ईगास-बग्वाल का अवकाश एक नवंबर को होगा। गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी को, महाशिवरात्रि पर 26 फरवरी को, ईद-उल-फितर पर 31 मार्च को, रामनवमी पर छह अप्रैल को होगा।
विज्ञापन
बैठक (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए साल से ठीक पहले सरकार ने सार्वजनिक अवकाश का कैलेंडर जारी कर दिया। सचिव सामान्य प्रशासन विनोद कुमार सुमन की ओर से ये कैलेंडर जारी किया गया है। इसमें कुल 25 सार्वजनिक अवकाश शामिल हैं। उत्तराखंड के हरेला, ईगास-बग्वाल का इस बार भी सार्वजनिक अवकाश रहेगा। होली पर दो दिन का अवकाश रखा गया है।

विज्ञापन


होलिका दहन पर 13 मार्च को और होली के उपलक्ष्य में 14 मार्च को अवकाश रहेगा। हरेला का अवकाश 16 जुलाई और ईगास-बग्वाल का अवकाश एक नवंबर को होगा। गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी को, महाशिवरात्रि पर 26 फरवरी को, ईद-उल-फितर पर 31 मार्च को, रामनवमी पर छह अप्रैल को, महावीर जयंती का अवकाश 10 अप्रैल को, आंबेडकर जयंती का अवकाश 14 अप्रैल को, गुड फ्राइडे का अवकाश 18 अप्रैल को, बुद्ध पूर्णिमा का 12 मई, ईद-उल-जुहा का सात जून को अवकाश घोषित किया गया है।

ये भी पढ़ें...Jyotish Mahakumbh: नया साल ग्रहों की चाल..चमकेंगे तीन सीएम, पीएम मोदी को लेकर जानें क्या बोले ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन


मुहर्रम का छह जुलाई, रक्षाबंधन का नौ अगस्त, स्वतंत्रता दिवस का 15 अगस्त, ईद मिलाद का पांच सितंबर, गांधी जयंती का दो अक्तूबर, दशहरे का दो अक्तूबर, वाल्मिकी जयंती का सात अक्तूबर, दीपावली का 20 अक्तूबर, गोवर्धन पूजा का 22 अक्तूबर, गुरु नानक जयंती का पांच नवंबर और क्रिसमस का 25 दिसंबर को अवकाश रहेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें