चौकीदारों और ग्राम प्रहरियों की अहम भूमिका
प्रमुख सचिव को लिखे पत्र में आयुक्त एवं सचिव ने चौकीदारों और ग्राम प्रहरियों के कार्यों और उनकी भूमिका का जिक्र किया है। पत्र में कहा गया कि वे प्रत्येक अप्राकृतिक, संदिग्ध या अचानक मृत्यु की सूचना देते हैं। जहां वह फेरे लगाते हैं, वहां प्रत्येक अपराधों की सूचना देते हैं. हल्का पटवारी व थाने को उन सब विवादों की सूचना देते हैं, जिनमें बलवा होने की संभावना है। वह शासन, जिला मजिस्ट्रेट या हल्का पटवारी समय-समय पर सौंपे गए काम करता है। राजस्व गांवों में सीमांकन, सर्वेक्षण, चकबंदी में लेखपाल व पटवारी का सहयोग करता है। जनगणना, पशुगणना व कृषि सर्वेक्षण के कार्यों में भी सहायता व सूचनाएं जुटाता है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली, मिड-डे मील, ग्राम विकास योजना, आंगनबाड़ी, बाल विकास कार्यक्रमों सहयोग करते हैं।