फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: सरकारी नौकरी की चाह रखते हैं तो पढ़ें यह खबर, निकली जूनियर इंजीनियरों पदों पर भर्ती 

Sun, 12 Dec 2021 09:04 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

यूजेवीएनएल में 25, पिटकुल में पांच, अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण में दस, जल विद्युत निगम में 15, जल विद्युत निगम विभाग में दस और पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में 11 पदों को मिलाकर कुल 76 पदों पर भर्ती होगी।
विज्ञापन
- फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के विभिन्न विभागों में जूनियर इंजीनियरों के 76 पदों पर भर्ती निकली है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इसकी सूचना जारी कर दी है। इसके लिए 15 दिसंबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे।

30 जनवरी तक जमा करा सकते हैं फीस

आयोग के सचिव संतोष बडोनी के मुताबिक, यूजेवीएनएल में 25, पिटकुल में पांच, अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण में दस, जल विद्युत निगम में 15, जल विद्युत निगम विभाग में दस और पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में 11 पदों को मिलाकर कुल 76 पदों पर भर्ती होगी।
विज्ञापन


इसके लिए 15 दिसंबर से 28 जनवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन होंगे। 30 जनवरी तक फीस जमा करा सकते हैं। अधिकतम आयु सीमा में एक वर्ष की छूट मिलेगी। राज्य सरकार के आदेश के तहत आवेदन शुल्क भी नहीं लिया जाएगा। सभी वर्गों के उम्मीदवार निशुल्क आवेदन कर सकते हैं। सचिव बडोनी के मुताबिक, जो उम्मीदवार पहले अपना वन टाइम रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं, वह एक बार सभी प्रविष्टियों को चेक कर लें। आवेदन पत्र भरने के लिए प्रदेशभर के कॉमन सर्विस सेंटरों को भी अधिकृत किया गया है। ग्रामीण व दूरस्थ खेत्र के उम्मीदवारों के लिए न्याय पंचायत स्तर पर कॉमन सर्विस सेंटर उपलब्ध हैं।

किसके कितने पदों पर मिलेगा मौका

जूनियर इंजीनियर (ट्रेनी) यूजेवीएनएल- 25 पद

विज्ञापन

जूनियर इंजीनियर (ट्रेनी) पिटकुल- 05 पद
जूनियर इंजीनियर, अक्षय ऊर्जा अभिकरण- 10 पद
जूनियर इंजीनियर (ट्रेनी) जल विद्युत निगम - 15 पद
जूनियर इंजीनियर (ट्रेनी) जल विद्युत निगम विभाग- 10 पद
जूनियर इंजीनियर, पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड- 11 पद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें