सीजनल इंफ्लूएंजा की रोकथाम को मास्क पहनें: महाराज
पर्यटन, संस्कृति, धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने प्रदेश की जनता के साथ-साथ प्रदेश में आने वाले पर्यटकों से अपील की है कि सीजनल इंफ्लूएंजा से बचाव के लिए वह मास्क पहनें और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें। उन्होंने कहा कि पिछले साल की तुलना में इस वर्ष चारधाम यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इसलिए इंफ्लूएंजा-ए के सब वेरिएंट एच3 एन2 के बढ़ते खतरे को देखते हुए पहले से ही एहतियाती कदम उठाने जरूरी हैं।\
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि 18 फरवरी 2023 से शुरू हुए चारधाम यात्रियों के पंजीकरण के तहत केदारनाथ के लिए 1,47,240, बदरीनाथ के लिए 1,20,194 यात्री पंजीकरण करवा चुके हैं। गढ़वाल मंडल विकास निगम गेस्ट हाउसों के लिए 16 फरवरी 2023 से शुरू हुई बुकिंग के तहत अभी तक 4,33,60,478 (चार करोड़ तैंतीस लाख साठ हजार चार सौ अट्ठहत्त) की धनराशि की बुकिंग हो चुकी है।