हेलीकॉप्टर पुराना, अपग्रेडेशन नहीं हो सकता
उत्तराखंड सरकार का हेलीकॉप्टर करीब 20 साल पुराना हो चुका है। आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि इस तकनीक के हेलीकॉप्टर बनाए जाने भी बंद हो गए हैं। इसलिए सरकार चाहकर भी अपने हेलीकॉप्टर का अपग्रेडेशन नहीं करा सकती है।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Politics: उत्तराखंड की सियासत में फिर उठा मुस्लिम यूनिवर्सिटी का मुद्दा, कोर्ट जाएंगे हरीश रावत
लीज पर हेलीकॉप्टर लेने के लिए सरकार ने टेंडर किया था लेकिन किसी कंपनी ने निविदा नहीं दी। अब सरकार शर्तों में ढील देकर एक बार फिर टेंडर जारी कर रही है ताकि ज्यादा कंपनियां आएं।
- सी. रविशंकर, निदेशक, यूकाडा