फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: फर्जी दस्तावेज पर सरकारी सुविधा लेने वालों की होगी जांच, मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल में आई शिकायत

Tue, 14 Oct 2025 07:58 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल में कई जगहों से शिकायत आने पर शासन द्वारा इस पर सख्त निर्देश दिए गए हैं। फर्जी दस्तावेज पर सरकारी सुविधा लेने वालों की जांच होगी।
विज्ञापन
फेक डाक्यूमेंट ( प्रतीकात्मक) - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्जी दस्तावेज पर सरकारी सुविधा लेने वालों की जांच होगी। मुख्यमंत्री के विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते ने सभी जिलाधिकारियों को इसके आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री के विशेष सचिव ने बताया कि मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल में कई जगहों से इस तरह की शिकायत मिली है कि प्रदेश के बाहर के लोग आधार कार्ड, राशन कार्ड, परिवार रजिस्ट्रर आदि गलत सूचना या फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बनवा रहे हैं।

विज्ञापन


जो इसके माध्यम से सरकारी सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं। इससे डेमोग्राफिक बदलाव भी हो रहा है। जिसे देखते हुए जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें...UKSSSC: अब 16 नवंबर को होगी सहकारी निरीक्षक भर्ती परीक्षा, पेपर लीक रोकने के लिए तैयार किया फुलप्रूफ प्लान
विज्ञापन
विज्ञापन


ये आएंगे जांच के दायरे में 
मामले की जांच के आदेश से प्रदेश के ग्राम प्रधानों से लेकर ब्लॉक और तहसील स्तर के अधिकारियों जांच के दायरे में आएंगे। ग्राम प्रधान और संबंधित अधिकारियों से इस मामले में रिपोर्ट भी मांगी जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें