फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Transfer: शासन ने चार IAS के प्रभार बदले, सात पीसीएस अफसरों के भी तबादले, पढ़ें सूची

Sun, 11 Feb 2024 11:39 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

अपर मुख्य सचिव आनंदबर्धन को वित्त, आवास, जलागम के साथ ही अब कार्मिक एवं सतर्कता विभाग की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड शासन ने देर रात चार आईएएस अफसरों के प्रभार बदल दिए तो सात पीसीएस अफसरों के तबादले कर दिए। अपर सचिव कार्मिक कर्मेंद्र सिंह की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किए गए।

विज्ञापन


जारी आदेश के मुताबिक, अपर मुख्य सचिव आनंदबर्धन को वित्त, आवास, जलागम के साथ ही अब कार्मिक एवं सतर्कता विभाग की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। प्रमुख सचिव आरके सुधांशु को शहरी विकास और वन के साथ ही अब प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री और राजस्व विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सचिव शैलेश बगौली से कार्मिक एवं सतर्कता विभाग हटाते हुए उन्हें गृह एवं कारागार विभाग सौंपा गया है। सचिव पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन सचिन कुर्वे से राजस्व विभाग हटा दिया गया है।

गांव चलो अभियान: चंपावत में मॉर्निंग वॉक पर निकले सीएम धामी, अलग अंदाज में आए नजर, लोगों से लिया काम का फीडबैक

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर, पीसीएस अफसरों के आदेश के मुताबिक, बाध्य प्रतीक्षा में चल रहे महावीर सिंह चौहान को अपर सचिव आपदा प्रबंधन, अपर जिला अधिकारी चमोली अभिषेक त्रिपाठी को मुख्य विकास अधिकारी टिहरी, संयुक्त मुख्य प्रशासक जय भारत सिंह को अपर जिलाधिकारी प्रशासन देहरादून, चंद्रलाल इमलाल को प्रशासनिक अकादमी नैनीताल से अपर आयुक्त गन्ना काशीपुर, विवेक प्रकाश को प्रधान प्रबंधक नादेही चीनी मिल से अपर जिलाधिकारी चमोली, पंकज कुमार उपाध्याय को केएमवीएन के महाप्रबंधक पद से हटाकर अपर जिलाधिकारी प्रशासन ऊधमसिंह नगर, रविंद्र कुमार जुआंठा को डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार से हटाकर डिप्टी कलेक्टर ऊधमसिंह नगर बनाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें