पिछले दो साल से लगातार बाप-बेटे उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म कर रहे थे। लॉकडाउन में किसी तरह नजीबाबाद से भागकर वह अपने घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। उस समय परिजनों ने लोकलाज के डर से पुलिस से शिकायत नहीं की।
आरोप है कि बाप-बेटे लगातार उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इस पर रविवार को युवती ने परिजनों संग कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी।
कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल ने बताया कि बाप-बेटों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं और महिला के खिलाफ बंधक बनाने और मारपीट का केस दर्ज किया गया है। घटना की बारीकी से जांच की जा रही है।