फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थल सेना में लेफ्टिनेंट बनीं देवभूमि की बेटी, पुणे में हुई पासिंग आउट परेड

Thu, 19 Mar 2020 09:53 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी

सार

  • कोरोना के चलते पुणे में हुई पासिंग आउट परेड में नहीं शामिल हुए परिजन 
विज्ञापन
डॉ. दृष्टि राजपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुणे में गुरुवार को पासिंग आउट परेड के बाद उत्तराखंड में हल्द्वानी की बेटी डॉ. दृष्टि राजपाल थल सेना में लेफ्टिनेंट बन गई हैं। गणपति बिहार फेज-1 निवासी डॉ. अतुल राजपाल का रामपुर रोड अग्रसेन भवन के समीप क्लिनिक है। डॉ. अतुल की पत्नी गुंजन राजपाल नथुवाखान में आयुष विभाग डॉक्टर हैं।

विज्ञापन


डॉ. अतुल ने बताया कि बेटी ने 2015 में 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद आर्म फोर्सेज मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिए टेस्ट दिया। पहले ही प्रयास में उनका चयन पुणे स्थित आर्म फोर्सेज मेडिकल कॉलेज के लिए हो गया था।

यहां से दृष्टि ने एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की। उन्हें इंटर्नशिप के लिए पहली पोस्टिंग सिकंदराबाद में मिली है। कोरोना वायरस के चलते पासिंग आउट परेड में इस बार बच्चों के परिजनों को आमंत्रित नहीं किया गया। दृष्टि का छोटा भाई गर्वित राजपाल पंतनगर यूनिवर्सिटी से बीटेक कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें