स्थानीय निवासी प्रदीप भंडारी, मुकेश कोटवाल, आशीष, यशवंत ने बताया कि स्वास्थ्य सुविधा और सड़क के अभाव में ग्रामीण रात को कुछ नहीं कर पाए। सुबह होने पर महिला को डंडी-कंडी के सहारे अस्पताल पहुंचाया।
उन्होंने कहा कि आखिर कब तक ग्रामीण इस तरह परेशान होते रहेंगे। स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में कब तक जान गंवाते रहेंगे। सरकार और शासन-प्रशासन को गांव में कम से कम सड़क सुविधा तो देनी चाहिए।
गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम को भेज दिया गया है। जांच करने पर पता चलेगा कि एक साथ इतने लोगों को उल्टी दस्त की शिकायत क्यों हुई।
-डा. जीएस राणा, सीएमओ चमोली