फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवभूमि की छवि देश की बेटियों की लिए बनी मिसाल, लोको पायलट बनकर चलाएगी ट्रेन 

Wed, 09 Oct 2019 08:23 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की

सार

  • रुड़की क्षेत्र से लोको पायलट के लिए चयनित होने वाली छवि हैं पहली बेटी।
  • परीक्षा में 70 लाख अभ्यर्थियों ने किया था आवेदन। 65 हजार का हुआ है चयन
विज्ञापन
लोको पायलट के लिए चयनित होने वाली छवि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के रुड़की की बेटी छवि ने देश की बेटियों के लिए मिसाल कायम की है। छवि का चयन लोको पायलट के लिए हुआ है। अब वे ट्रेन चलाएंगी। छवि रुड़की क्षेत्र की अकेली ऐसी लड़की है, जिसका चयन लोको पायलट के रूप में हुआ है।

विज्ञापन


छवि कैंथ ने अपनी इस कामयाबी से न केवल परिवार का नाम रोशन किया है, बल्कि शहर की अन्य बेटियों के लिए भी मिसाल कायम की है। छवि के पिता अनिल कैंथ रुड़की स्थित लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात हैं।

विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक्स में डिप्लोमा के बाद सरकारी नौकरी की कर रही थीं तलाश

उनकी दो बेटियां है। बड़ी बेटी छवि कैंथ ने रुड़की के केएल पॉलिटेक्निक से इलेक्ट्रॉनिक्स में डिप्लोमा किया है। इसके बाद छवि सरकारी नौकरी की तलाश में थीं। उन्होंने लोको पायलट बनने के लिए आवेदन किया।

छवि कैंथ के पिता अनिल कैंथ ने बताया कि इस परीक्षा में 70 लाख विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। जिसमें से 65 हजार का चयन हुआ है। उन्होंने बताया कि छवि कैंथ रुड़की के साथ आसपास के देहात क्षेत्र से भी पहली महिला लोको पायलट होंगी। छवि कैंथ ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपनी माता-पिता को दिया है। छवि के चयन पर पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें