फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: चौथी विधानसभा का मानसून सत्र सितंबर में होगा

Mon, 13 Aug 2018 08:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल
विज्ञापन

चौथी विधानसभा का मानसून सत्र सितंबर में होगा। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि सत्र का स्थान और तिथि प्रदेश सरकार जल्द तय करेगी। सूत्रों के मुताबिक, सरकार 17 सितंबर से सत्र आहूत करने का निर्णय ले सकती है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, छह माह के अंतराल में एक विधानसभा सत्र की संवैधानिक बाध्यता है। मार्च में बजट सत्र के आयोजन के उपरांत सितंबर में छह महीने पूरे हो रहे हैं।

सूत्रों की मानें तो विधायी विभाग से शासन को सत्र आहूत करने के संबंध में संभावित कार्यक्रम का प्रस्ताव भेजा जा चुका है। यह कार्यक्रम प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में प्रस्तुत होगा। कैबिनेट की मंजूरी के बाद प्रस्ताव पर मुहर लगेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें