फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड की चार आईटीआई को मिली एनसीवीटी की मान्यता, राज्य से बाहर भी अब मिलेगी नौकरी

Wed, 23 May 2018 11:25 AM IST
नवीन सक्सेना, अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
iti
विज्ञापन

प्रदेश के चार राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) को भारत सरकार ने  नेशनल काउंसिल ऑफ वोकेशनल ट्रेनिंग (एनसीवीटी) की मान्यता दे दी है। इनमें जसपुर, बाजपुर, हरिद्वार विशिष्ट और हल्द्वानी की महिला आईटीआई शामिल हैं। अब इन आईटीआई से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं को राज्य से बाहर भी नौकरी के अवसर मिल सकेंगे।

विज्ञापन


उत्तराखंड में राज्य गठन के वक्त केवल 67 आईटीआई थीं, जो वर्तमान में बढ़कर 176 हो गई हैं। इनमें से केवल 149 आईटीआई का ही जमानी स्तर पर संचालन हो रहा है। अधिकतर आईटीआई को मानक पूरा न करने के कारण एनसीवीटी की मान्यता नहीं मिल सकी है। प्रशिक्षण निदेशालय ने दस से अधिक आईटीआई को एनसीवीटी की मान्यता के लिए प्रस्ताव डीजीईटी (डायरेक्टर जनरल ऑफ ट्रेनिंग) को भेजा था। डीजीईटी की टीम की संस्तुति के आधार पर भारत सरकार ने जसपुर, बाजपुर, हरिद्वार विशिष्ट आईटीआई के अलावा हल्द्वानी की महिला आईटीआई के एक ट्रेड को एनसीवीटी की मान्यता दे दी है। अब तक इन आईटीआई में केवल स्टेट काउंसिल ऑफ वोकेशनल ट्रेनिंग (एससीवीटी) की संबद्धता के आधार पर ट्रेड चलाए जा रहे थे। 

टनकपुर आईटीआई का होगा आधुनिकीकरण
टनकपुर आईटीआई की वर्कशॉप का आधुनिकीकरण करने तैयारी है। आईटीआई निदेशालय और होंडा कंपनी के बीच इस प्रस्ताव पर लगभग सहमति बन चुकी है। अधिकारियों ने बताया कि वर्कशॉप में आटो मोबाइल ट्रेड के युवाओं को आधुनिक प्रशिक्षण मिल सके, इसके लिए वर्कशाप को तैयार किया जाएगा।  
विज्ञापन


नए सत्र से जो प्रवेश होंगे, वे अब एनसीवीटी ट्रेड के लिए ही होंगे। युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण मिल सके, इसके पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। टनकपुर आईटीआई की वर्कशॉप को होंडा कंपनी के सहयोग से आधुनिक  बनाने पर वार्ता चल रही है।
विज्ञापन

- आरडी पालीवाल, अपर निदेशक प्रशिक्षण

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें