जिला डॉक्टर के स्वीकृत पद
नैनीताल 343
बागेश्वर 107
चंपावत 111
पिथौरागढ़ 173
अल्मोड़ा 290
ऊधमसिंहनगर 232
देहरादून 311
पौड़ी 368
उत्तरकाशी 134
टिहरी 234
रुद्रप्रयाग 105
चमोली 181
हरिद्वार 231
राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार को के लिए पब्लिक हेल्थ कैडर बनाने की जरूरत है। अस्पतालों में विशेषज्ञों की भारी कमी है। जो डॉक्टर हैं, उनमें से कई को प्रशासनिक पदों पर तैनात किया गया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण और ईएसआई जैसे संस्थान कई ऐसे अधिकारियों को सौंपे गए हैं। जिनके उन पदों के सापेक्ष निर्धारित डिग्री नहीं है।
-अनूप नौटियाल, अध्यक्ष, एसडीसी फाउंडेशन
वर्तमान में प्रदेश के अस्पतालों में स्वीकृत पदों से अधिक एमबीबीएस डॉक्टर तैनात हैं। विशेषज्ञ डॉक्टर की कमी है। इसके लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। आने वाले समय राज्य में विशेषज्ञ डॉक्टर भी सरप्लस होंगे।
-डॉ. धन सिंह रावत, स्वास्थ्य मंत्री