फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Interview: 55 साल हाथ के साथ रहने वाले दिनेश अग्रवाल का क्यों हुआ मोह भंग? कांग्रेस को लेकर कही बड़ी बात

Tue, 12 May 2026 04:00 AM IST
Alka Tyagi अनूप वाजपेयी, अमर उजाला, देहरादून

सार

Uttarakhand Political Interview: अमर उजाला डिजिटल के कार्यक्रम शतरंज में पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल ने अमर उजाला के संपादक अनूप वाजपेयी के सवालों का बेबाकी से जवाब दिया। 
विज्ञापन
पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करीब 55 साल तक पूरी निष्ठा के साथ कांग्रेस के साथ रहने वाले पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल अब भाजपा में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनका कहना है कि आज उत्तराखंड की कांग्रेस महज कुछ परिवारों की पार्टी रह गई है। यहां कर्मठ कार्यकर्ताओं का कोई स्थान नहीं है।

मसूरी मेरा होम टाउन, वहां से चुनाव लड़ने में कोई गुरेज नहीं

2022 में कांग्रेस के टिकट पर धर्मपुर विधानसभा से लगातार तीसरा चुनाव लड़ने वाले दिनेश अग्रवाल से उनकी भविष्य की भूमिका और चुनाव लड़ने पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने मसूरी का विशेष उल्लेख किया। अग्रवाल ने कहा कि मसूरी मेरा होम टाउन है। मैंने अपने जीवन का लंबा और महत्वपूर्ण कालखंड मसूरी में बिताया है। वर्ष 2002 में भी मसूरी से टिकट की दावेदारी की थी लेकिन तब कुछ आंतरिक कारणों से वहां से मौका नहीं मिल पाया और लक्ष्मण चौक से लड़ना पड़ा। अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि हालांकि अभी वहां कोई रिक्ति नहीं है लेकिन यदि किसी भी स्तर पर पार्टी मुझसे कहेगी कि तो मुझे कोई गुरेज नहीं है। मैं पार्टी का समर्पित कार्यकर्ता हूं। पार्टी मुझे पन्ना प्रमुख बनाएगी तो मुझे उसमें भी कोई ऐतराज नहीं है। मेरा एकमात्र उद्देश्य तीसरी बार उत्तराखंड में भाजपा की प्रचंड सरकार बनाना है।

विज्ञापन


विज्ञापन

कांग्रेस में कर्मठ कार्यकर्ताओं की जरूरत नहीं

55 साल तक कांग्रेस की सेवा करने वाले अग्रवाल ने बताया कि कैसे पुरानी कांग्रेस अब एक पारिवारिक जागीर में तब्दील हो चुकी है। उन्होंने कहा कि आज की कांग्रेस में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान की कोई जगह नहीं बची है। शीर्ष नेतृत्व से मिलने के लिए महीनों इंतजार करना पड़ता है। वर्ष 2024 में कांग्रेस छोड़ने के पीछे एक कारण ये भी था कि हरीश रावत ने अपने बेटे को टिकट दिलाया। जब हरीश रावत बेटे के लिए टिकट मांग रहे थे तो मेरे भी घर आए थे लेकिन मैंने साफ कह दिया था कि हरिद्वार या देहरादून के किसी स्थानीय और कर्मठ कार्यकर्ता को मौका मिलना चाहिए।

मोदी और धामी की कार्यक्षमता के कायल

अग्रवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तारीफ करते हुए कहा कि उनमें गजब की कार्यक्षमता है। उन्होंने कहा, मैं सीएम धामी से इसलिए प्रभावित हुआ क्योंकि उस नौजवान में क्षमता है, कार्य संस्कृति है और सम्मान देने का भाव है। साथ ही उन्होंने पीएम मोदी के व्यक्तित्व की सराहना करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को पहचानने की उनकी क्षमता अद्भुत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें