फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Congress: पूर्व सीएम हरीश रावत के ब्राह्मणों के बयान से कांग्रेस में घमासान, खुलकर कही ये बात

Sun, 26 Oct 2025 09:00 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का कहना है कि कुछ लोगों को कांग्रेस की समझ का डीएनए नहीं है। ये ट्रांसप्लांट लोग हैं। उन पार्टियों से आए हैं, जिनका कांग्रेस व उत्तराखंड के साथ मेल नहीं रहा।
विज्ञापन
पूर्व सीएम हरीश रावत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के ब्राह्मणों के समर्थन में आए बयान से कांग्रेस में घमासान मचा है। कुछ नेता इसे पार्टी से अलग बता रहे हैं। वहीं, पूर्व सीएम हरीश रावत भी खुलकर सामने आ गए हैं।

विज्ञापन


प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के ब्राह्मणों पर बयान के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन की ओर से बयान आया कि कांग्रेस कभी जातिवाद की बात नहीं करती। जहां तक ब्राह्मण चेहरों का सवाल है। राज्य में नारायण दत्त तिवारी और विजय बहुगुणा जैसे ब्राह्मण नेता मुख्यमंत्री के रूप में कांग्रेस ने दिए थे।

वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का कहना है कि कुछ लोगों को कांग्रेस की समझ का डीएनए नहीं है। ये ट्रांसप्लांट लोग हैं। उन पार्टियों से आए हैं, जिनका कांग्रेस व उत्तराखंड के साथ मेल नहीं रहा। जिसने उत्तराखंड के लोगों पर गोली चलाई।
विज्ञापन


Uttarakhand News:  प्रदेश में भू-उपयोग परिवर्तन की समयसीमा की गई तय, अब ऑनलाइन होगी प्रक्रिया

Trending Videos
विज्ञापन

यदि वह लोग ऐसा कहते हैं, उनको कुछ ऐसा दिखाई देता है तो इस पर उन्हें आश्चर्य नहीं है। पूर्व सीएम का कहना है कि सनातन, कांग्रेस और ब्राह्मण इन तीनों का मेल है। इनके मेल का जब भी संयोग बना है इसने देश को मजबूत किया है।

रावत बोले, उत्तराखंड से हो इसकी शुरुआत
पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा, कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के जरिए एक बड़े परिवर्तन की ओर बढ़ रही है। उन्हें उम्मीद है कि इस संगठन सृजन में बहुत अच्छी संख्या में जिलों में ब्राह्मण वर्ग से आने वाले नौजवानों को जिम्मेदारी पर देख सकेंगे। उदारता ब्राह्मण का स्वाभाविक गुण है। शुरुआत अच्छी सोच से कहीं से होनी चाहिए, वह प्रार्थना करते हैं उत्तराखंड से इसकी शुरूआत हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें