हरिद्वार में एक स्थानीय नेता की पत्नी ने कनखल स्थित फ्लैट पर पति की मौजूदगी में जमकर हंगामा किया। साथ ही पति पर एक युवती को घर में रखने सहित कई गंभीर आरोप लगाए। हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, सोमवार को एक महिला ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसका पति एक युवती के साथ अवैध रूप से रह रहा है। सोमवार को जब वह पति से मिलने गई तो वहां युवती भी मौजूद थी। आरोप है कि पति और बच्चों ने उसको एक कमरे में बंद कर दिया।
इस बीच युवती मौके से भाग गई। महिला का कहना है कि युवती नाबालिग है। महिला का पति और बच्चों के साथ विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें नेता के बेटे युवती को अपनी मुंह बोली बहन बता रहे हैं। कनखल थाना प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।