चयन आयोग के सचिव संतोष बडोनी का कहना है कि 16 फरवरी को फॉरेस्ट गार्ड पदों की भर्ती परीक्षा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना आयोग के लिए चुनौती है। यह पहली भर्ती परीक्षा होगी। जिसमें प्रदेश भर में 376 केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक केंद्र में गड़बड़ी रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।
उत्तराखंड में सीबीएसई की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में बैठने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या लगभग 1.40 लाख है। लेकिन फॉरेस्ट गार्ड की भर्ती परीक्षा में एक ही दिन में डेढ़ लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा देंगे। इस परीक्षा में भी नकल रोकने के लिए बोर्ड परीक्षाओं की तरह ही व्यवस्था करनी पड़ती है।