पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की निरंजनपुर शाखा में पिछले दिनों ग्राहकों के खाते से 56 लाख दूसरे खातों में ट्रांसफर किए जाने के मामले में जांच पूरी हो गई है। प्रथम दृष्ट्या बैंक मैनेजर को भी दोषी पाते हुए उसे तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। घटना के पहले ही दिन से फरार ऑफिस ब्वॉय को भी निलंबित किया गया है।
घटनाक्रम के मुताबिक बीती 23 जनवरी को निरंजनपुर गांव में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में एक दर्जन से अधिक ग्राहकों के खाते से लगभग 56 लाख रुपए की धनराशि दूसरे खाते में ट्रांसफर किए जाने की बात सामने आई थी। बैंक अधिकारियों के मुताबिक ग्राहकों के खाते से बैंक के ही एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी (ऑफिस ब्वॉय) ने अपने रिश्तेदार और परिचितों के खाते में ऑनलाइन रकम ट्रांसफर की थी।