जंगल में आग पर अब तक हुए 351 से ज्यादा मुकदमे
वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, जंगल में आग लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। अब तक 351 से ज्यादा मुकदमे हुए हैं। इसमें 61 को नामजद किया गया है, जबकि 290 मामले अज्ञात के खिलाफ दर्ज किए गए हैं।