फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: प्रदेश में 331 हेक्टेयर में वन संपदा को हुआ नुकसान, कई वन प्रभाग बेहद संवेदनशील बने हुए

Tue, 26 May 2026 01:54 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

प्रदेश में 331 हेक्टेयर वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। कई वन प्रभाग बेहद संवेदनशील बने हुए हैं। वन विभाग जंगल की आग पर नियंत्रण के लिए आसमान की ओर आंखें लगाए हुआ है।
विज्ञापन
जंगल में लगी आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य में वनाग्नि की घटनाओं में सैकड़ों हेक्टेयर क्षेत्रफल में वन संपदा को नुकसान हो चुका है। कई वन प्रभाग बेहद संवेदनशील बने हुए हैं। जबकि फायर सीजन समाप्त होने में कई दिन बाकी हैं। प्रदेश में वनाग्नि की घटनाओं में गढ़वाल रीजन में 285 घटनाएं हुई हैं, इसमें 241 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में वन संपदा को क्षति पहुंची है।

विज्ञापन


कुमाऊं रीजन के अंतर्गत आने वाले जंगल में तुलनात्मक तौर पर घटनाएं कम हैं, यहां पर 74 जंगल की आग की घटना वन विभाग ने रिपोर्ट की हैं, जिनमें 64 हेक्टेयर में क्षति हुई है। वन्यजीव क्षेत्र में 35 घटनाओं में 25 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में वनाग्नि से जैव विविधता प्रभावित हुई है। अभी भी फायर सीजन को खत्म होने में (15 जून) में कई दिन बाकी हैं। वन विभाग जंगल की आग पर नियंत्रण के लिए आसमान की ओर आंखें लगाए हुआ है।

ये भी पढ़ें...Dehradun: कैंट विधानसभा सीट भाजपा का रहा मजबूत किला, पार्टी राजनीति विरासत को देगी तवज्जो या लाएगी नया चेहरा

इस संबंध में मुख्य वन संरक्षक वनाग्नि नियंत्रण सुशांत पटनायक ने बताया कि वनाग्नि को लेकर बदरीनाथ, पिथौरागढ़, पौड़ी, रुद्रप्रयाग वन प्रभाग अधिक संवेदनशील बने हुए हैं। जंगल की आग लगने की सूचना के बाद तत्काल बुझाने का काम टीम कर रही हैं। मौसम विभाग का आने वाले कुछ दिनों में बारिश का पूर्वानुमान बताया है। बारिश होने से काफी राहत हो जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें