फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः बाइक से देहरादून आ रहा था फुटबॉल खिलाड़ी, हादसे में हुई मौत

Mon, 16 Mar 2020 03:06 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
रोहित नेगी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

उत्तराखंड का फुटबॉल खिलाड़ी रोहित नेगी की बाइक हादसे में मौत हो गई। हादसा रविवार को उस वक्त हुआ जब वह अपनी बाइके से पौड़ी से देहरादून आ रहा था।

विज्ञापन


ऋषिकेश के पास शिवपुरी में किसी अज्ञात वाहन से रात साढ़े सात बजे रोहित की बाइक टकरा गई और उसकी मौत हो गई। रोहित ने उत्तराखंड, दिल्ली, झारखंड में फॉरवर्ड की भूमिका में खेलकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था।

रोहित देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज का छात्र था। उसने मोहन बागान सेल फुटबॉल एकेडमी झारखंड में भी अपना जलवा बिखेरा। दिल्ली में फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में उसकी अस्थाई नौकरी लगी थी। वह दिल्ली के प्रसिद्ध क्लब गढ़वाल हीरोज एफसी से फुटबॉल खेल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


देहरादून फुटबॉल लीग चैंपियन दून स्टार फुटबॉल एकेडमी से बेहतरीन खेल खेलकर अपना जलवा दिखाया था। रोहित की आकस्मिक मृत्यु पर उत्तराखंड राष्ट्रीय कोच वीरेंद्र सिंह रावत, देहरादून फुटबॉल एकेडमी, उत्तराखंड फुटबॉल रेफरी एसोसिएशन और उत्तराखंड सुपर लीग के समस्त खिलाड़ियों, कोच, रेफरी व सदस्यों की तरफ से संवेदना व्यक्त की गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें