फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trending Song: युवाओं को खींच रहा प्रीतम का गढ़वाली कैमरा...48 साल पुराने किस्से पर लिखा, खूब बन रही रील

Mon, 02 Jun 2025 08:06 PM IST
अलका त्यागी खुशी रावत, अमर उजाला, देहरादून

सार

तीन हफ्ते पहले रिलीज हुए इस गीत ने लोगों को उनकी पुरानी यादों में लौटा दिया है। प्रीतम भरतवाण ने बताया, उनका यह गीत करीब 48 साल पुराने उनसे ही जुड़े एक किस्से पर आधारित है।
विज्ञापन
लोक गायक प्रीतम भरतवाण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुप्रसिद्ध लोकगायक पद्मश्री प्रीतम भरतवाण का हालिया गीत कैमरा इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त लोकप्रियता हासिल कर रहा है। कैमरे की क्लिक और बचपन की स्मृतियों के फ्रेम में पिरोया यह गीत पुराने समय में गांव के लोगों का कैमरे जैसे अनदेखे यंत्र के प्रति उत्साह साझा करता है।

विज्ञापन


तीन हफ्ते पहले रिलीज हुए इस गीत ने लोगों को उनकी पुरानी यादों में लौटा दिया है। प्रीतम भरतवाण ने बताया, उनका यह गीत करीब 48 साल पुराने उनसे ही जुड़े एक किस्से पर आधारित है। जब भरतवाण के मामा की शादी में मामा का ही एक विदेशी दोस्त कैमरा लेकर पहुंचा था। बताया, जब वह विदेशी व्यक्ति कैमरे से लोगों के फोटो खींचते तो शुरुआत में गांव के लोगों को कुछ समझ नहीं आता था।

महिलाएं झिझकतीं थीं, लेकिन जब वह फोटो तैयार कर लोगों के हाथों में थमाते थे तो लोग कागज के टुकड़ों में हूबहू अपना चेहरा देखकर अचंभित हो उठते थे। उन्होंने बताया, इसके बाद वह कैमरा पूरे गांव में कौतूहल का विषय बन गया था। इस गीत के माध्यम से गांवों के लोगों की मासूमियत और लोकसंस्कृति को खूबसूरती से उकेरा गया है।
विज्ञापन


गीत ने जगाई पुरानी यादें
इस गीत को देखने के बाद पुराने लोग खासे भावुक हो रहे हैं। यूट्यूब पर लोग कमेंट कर रहे हैं कि यह गीत उन्हें वापस उस दौर में ले गया, जब कैमरा एक अजूबा था। किसी ने लिखा, ये गाना हमारे बचपन की याद दिला गया तो किसी ने भरतवाण को उत्तराखंड के उस दौर और संस्कृति को नई पीढ़ी के समक्ष साझा करने के लिए आभार जताया।

Uttarakhand: प्रदेश का पहला साइंस रेडियो स्टेशन तैयार, 88.8 MHz पर ट्यून करें...वैज्ञानिक होंगे आपसे रूबरू

विज्ञापन

यू च फोटो खिंचणा मशीन...
अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए प्रीतम भरतवाण ने बताया, मामा के दोस्त के कैमरे को देख उनके मन में भी कई सवाल उठे। ऐसे में जब उन्हाेंने पूरे कौतूहल के साथ अपनी नानी से उस कैमरे के बारे में पूछा तो नानी ने बिना कुछ सोचे बोला- यू च फोटो खिंचणा मशीन।

तीन हफ्तों में बनीं चार लाख से ज्यादा रील
कैमरा गाने की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इंस्टाग्राम पर केवल तीन हफ्तों में ही इस गाने पर चार लाख 86 हजार से ज्यादा रील बनाई जा चुकी हैं। साथ ही अन्य सोशल मीडिया एप जैसे फेसबुक पर भी इस गीत पर लाखों वीडियो बनाए गए हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, अलग-अलग आयुवर्ग के लोग इस गाने पर मनोरंजक वीडियो बना रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें