मुंबई में इसी साल फरवरी में गले का ऑपरेशन हुआ। लगा अब सब कुछ ठीक हो जाएगा लेकिन पिछले दो माह से फिर से गले में वही दिक्कत शुरू हो गई। अस्वस्थ होने के बाद वह गीत गाने में भी असमर्थ हो गई हैं। हेमंती अपनी मां की विरासत को आगे बढ़ाना चाहती हैं लेकिन इस बीमारी के कारण उनकी मंशा पूरी नहीं हो पा रही है।
उपचार के लिए भी नहीं है पैसे
लोक गायिका स्व. कबूतरी देवी की बेटी हेमंती देवी के पति की माली हालत भी ठीक नहीं हैं। पिथौरागढ़ के शेरीकुंडार गांव निवासी हेमंती चंचल रावत की टीम के साथ लोक गीतों का जादू बिखेरती थीं लेकिन अब वह गीत गाने में असमर्थ हैं। हेमंती ने बताया कि मां की मृत्यु के समय की गई घोषणाओं की मदद भी उन्हें अब तक नहीं मिली है।
अल्मोड़ा निवासी एक युवती ने उन्हें आर्थिक सहायता के तौर पर कुछ धनराशि दी है। हेमंती के परिजनों के पास उनके उपचार के लिए तक पैसे तक नहीं हैं। उनका कहना है कि माता के जीवित रहने पर उन्हें सहायता मिलती थी, लेकिन अब मां नहीं हैं तो मदद भी नहीं है।