पंकज गोस्वामी, चंदन कुमार, नीरज गोस्वामी, गुड्डू गोस्वामी, राकेश कुमार, राहुल कुमार, विनोद कुमार, कैलाश नाथ, संजय गोस्वामी, अमित कुमार, दीपक कुमार, मनोज गोस्वामी आदि।
नशे से ग्रामीण समाज परेशान हैं। आए दिन झगड़े फसाद होते रहते हैं। युवाओं के सहयोग से गांव को आदर्श ग्राम बनाने के लिए अभियान शुरू किया गया है।
- पंकज गोस्वामी
गांव का माहौल अच्छा रहे। बच्चों का भविष्य सुधरे इसके लिए गांव का नशामुक्त होना जरूरी है जो अभियान शुरू किया गया है उसे मंजिल तक पहुंचाया जाएगा।
- चंदन कुमार
लोगों के शराब पीकर गांव आने पर माहौल खराब होता है। इसका बच्चों पर बुरा प्रभाव पड़ता है। गांव में शराब पर अंकुश लगना जरूरी है। इसका असर गांव में दिखने लगा है।
- कैलाश नाथ
गांव के निवासी शराब पीकर रात में शोरगुल करते हैं। गांव में शांति रहे और सभी मिल जुलकर रहें और गांव का विकास हो, इसके लिए यह अभियान बेहतर है।
- अनिल कुमार