फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Forest Fire: नई टिहरी के समीप बुडोगी गांव के जंगल में लगी आग, वन विभाग के कूस्टेशन तक पहुंची

Tue, 28 May 2024 07:14 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, नई टिहरी

सार

नई टिहरी के समीप बुडोगी गांव के जंगल धधक रहे हैं। बीच में कुछ समय आग की घटनाओं के मामले कम होने से शासन-प्रशासन ने राहत की सांस ली थी, लेकिन फिर घटनाएं बढ़ने लगी हैं।
विज्ञापन
जंगल की आग वन विभाग के कूस्टेशन तक पहुंच गया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला मुख्यालय नई टिहरी के समीप बुडोगी गांव के जंगल में भीषण आग लगी है। चारों तरफ धुआं छाया हुआ है। फायर ब्रिगेड वाहन और एसडीएम संदीप कुमार मौके पर पहुंचे। स्थिति यह है कि जंगल की आग वन विभाग के कूस्टेशन तक पहुंच गई।

विज्ञापन


वहीं नई टिहरी में वन विभाग के गेस्ट हाऊस वन चेतना केंद्र में बना ग्लास हाउस और बीएसएनल का मोबाइल टावर जंगल की आग की चपेट में आ गया। उत्तराखंड में हर साल जंगल की आग की रोकथाम के लिए वन विभाग मैराथन बैठकों के बाद एक्शन प्लान तैयार करता है।

वन विभाग के कर्मचारियों के साथ ही एसडीआरएफ से लेकर एनडीआरएफ और कई बार सेना तक की इस काम में मदद ली जाती है। शासन-प्रशासन को भी इस काम में झोंक दिया जाता है, लेकिन जंगल की आग के आगे हर साल की तरह इस साल भी विभाग के सारे इंतजाम धरे रह गए।

राज्य में औसतन हर साल 2400 हेक्टेयर से अधिक जंगल जल रहे हैं। जिसमें पिछले 10 साल में 29 लोगों की जान जा चुकी है और 79 लोग झुलस चुके हैं। पर्यावरणविद् बताते हैं कि इस काम में जब तक सामुदायिक सहभागिता नहीं होगी, तब तक जंगल को आग से बचाना संभव नहीं हैं। उधर, वन विभाग का कहना है कि इस दिशा में काम किया जा रहा है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...जुनून: आठ साल की बेटी ने जाहिर की ये इच्छा, तो पूरी करने साइकिल से बदरीनाथ-केदारनाथ की यात्रा पर लाया पिता

गढ़वाल से कुमाऊं तक प्रदेश में इस साल पिछले साल से अधिक जंगल धधके हैं। पिछले साल कुल 773 घटनाओं में 933 हेक्टेयर जंगल जला। जंगल की आग से झुलस कर तीन लोगों की मौत हुई और तीन घायल हुए, जबकि इस साल अब तक वनाग्नि की 1,144 घटनाओं में 1,574 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है और छह लोगों की जान जा चुकी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें