कैमरों को लगाने के लिए की जा रही जगह चिह्नित
ये कैमरे गंगोत्री व यमुनोत्री धाम से लेकर चारधाम यात्रा मार्ग, खनन पट्टे के क्षेत्रों, जनपद की सीमा क्षेत्र में लगने हैं। इन कैमरों में 360 डिग्री घूमने वाले पीटीआर कैमरे भी शामिल हैं, जिन्हें अधिक भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लगाने की योजना है। वर्तमान में कैमरों को लगाने के लिए जगह चिह्नित करने का काम किया जा रहा है। जल्द जगह फाइनल होने के बाद कैमरे लगाकर उन्हें फाइबर केबल के जरिए कंट्रोल रूम से जोड़ दिया जाएगा।
डिस्ट्रिक स्मार्ट कंट्रोल रूम के निर्माण का कार्य अंतिम चरण में है। एक माह में यह पूरा कर लिया जाएगा। इसके बनने से चारधाम यात्रा प्रबंधन के साथ आपदा प्रबंधन आदि कार्यों में मदद मिलेगी। -रजा अब्बास, एडीएम उत्तरकाशी।
ये भी पढ़ें...Kedarnath Yatra: बारिश रुकी...सोनप्रयाग से पैदल यात्रा शुरू, जय बाबा केदार के जयघोष के साथ आगे बढ़े श्रद्धालु
पुराने कैमरे भी जोड़े गए
आपदा प्रबंधन विभाग के जेई शार्दुल सिंह ने बताया, स्मार्ट कंट्रोल रूम से पुलिस विभाग के पहले से लगे 70 से अधिक कैमरों को जोड़ा गया है। इससे करीब 150 से अधिक कैमरे हो जाएंगे। इन कैमरों में एक माह तक रिकॉर्डिंग सुरक्षित रहेगी।