फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: पूर्व मंत्री हरक सिंह की मुश्किलें बढ़ीं, असम में 21 धाराओं में एफआईआर दर्ज, महिला ने लगाए कई आरोप

Fri, 20 Nov 2026 12:31 AM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

शिकायतकर्ता जेनी ने आरोप लगाया है कि तत्कालीन कैबिनेट मंत्री डॉ.हरक सिंह रावत के एक राजनीतिक कार्यकर्ता ने उसे उनके सरकारी आवास पर पहुंचाया। महिला का आरोप है कि वहां उसे करीब डेढ़ से दो महीने तक बंधक बनाकर रखा गया और सरकारी आवास के साथ विभिन्न होटलों में उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया गया।
विज्ञापन
हरक सिंह रावत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ.हरक सिंह रावत की मुश्किलें बढ़ गई हैं। असम की एक महिला की शिकायत पर उनके खिलाफ 21 धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की 18 धाराओं के अलावा मानसिक स्वास्थ्य अधिनियम और किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम की तीन धाराएं शामिल हैं। प्राथमिकी में नाबालिग से दुष्कर्म, अपहरण, बंधक बनाने, शारीरिक प्रताड़ना और आपराधिक षड्यंत्र जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

विज्ञापन


शिकायतकर्ता जेनी ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2002-03 में जब वह 16 वर्ष की थीं, तब देहरादून के यमुना कॉलोनी स्थित एक एसटीडी बूथ पर काम करती थीं। इसी दौरान तत्कालीन कैबिनेट मंत्री डॉ.हरक सिंह रावत के एक राजनीतिक कार्यकर्ता ने उसे उनके सरकारी आवास पर पहुंचाया। महिला का आरोप है कि वहां उसे करीब डेढ़ से दो महीने तक बंधक बनाकर रखा गया और सरकारी आवास के साथ विभिन्न होटलों में उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया गया।

UK Top News: दून को सीएम की सौगात, जू में तेजस की एंट्री, आएंगे मोहन भागवत, प्रधानाध्यापक निलंबित

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

महिला ने शिकायत में बताया है कि इन घटनाओं के कारण वह गर्भवती हो गईं। आरोप है कि गर्भावस्था के दौरान उन्हें शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना दी गई और बिना वैधानिक मजिस्ट्रेट आदेश के नारी निकेतन एवं मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में रखा गया। जून 2003 में देहरादून के सरकारी अस्पताल में उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि उस समय दर्ज प्राथमिकी और सीबीआई जांच के बावजूद उसका पक्ष सही तरीके से नहीं सुना गया और बच्चे का डीएनए परीक्षण भी नहीं कराया गया। अब उसने आरोपी हरक सिंह रावत, स्वयं और अपने 23 वर्षीय बेटे का डीएनए परीक्षण कराने की भी मांग की है। साथ ही वर्ष 2003 के नारी निकेतन, अस्पताल और सीबीआई से जुड़े अभिलेख सुरक्षित करने तथा स्वयं और बेटे को पुलिस सुरक्षा देने की मांग की है। प्राथमिकी में आईपीसी की धारा 376, 376(2)(बी), 376(2)(ई), 376सी, 363, 366, 366ए, 344, 346, 323, 354, 170, 419, 193, 195ए, 201, 506 (भाग-दो) और 120बी के अलावा मानसिक स्वास्थ्य अधिनियम की धारा 83 तथा किशोर न्याय अधिनियम की धारा 23 और 26 का उल्लेख है। मामले में अन्य अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें