फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड की पांचवीं नवगठित विधानसभा: सीएम और कैबिनेट से पहले नवनिर्वाचित विधायक ले सकते हैं शपथ

Sun, 20 Mar 2022 09:44 AM IST
रेनू सकलानी न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर जारी कश्मकश के चलते नवनिर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण भी आगे खिसक रहा है। माना जा रहा है कि सीएम और कैबिनेट से पहले सदस्य शपथ ले सकते हैं। विधानसभा सचिवालय शपथ ग्रहण की तैयारियों में जुटा है।
विज्ञापन
भाजपा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश की नई सरकार के लिए मुख्यमंत्री और कैबिनेट से पहले नवनिर्वाचित विधायकों की शपथ हो सकती है। इसके लिए विधानसभा सचिवालय शपथग्रहण की तैयारियों में जुटा है। हालांकि अभी तक विधानसभा ने सदस्यों के शपथग्रहण की तिथि तय नहीं की है। माना जा रहा है कि 21 या 22 मार्च को विधायकों की शपथ हो सकती है। 

विज्ञापन


उत्तराखंड की पांचवीं नवगठित विधानसभा के लिए भाजपा के वरिष्ठ विधायक बंशीधर भगत को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया है। चुनाव में दो तिहाई बहुमत हासिल करने वाली भाजपा अभी तक मुख्यमंत्री का नाम तय नहीं कर पाई है। नई सरकार में सत्ता की बागडोर किसके हाथ में होगी। इसे लेकर भाजपा में कयासबाजी जारी है। 

राज्यपाल की ओर से सातवीं बार विधायक चुने गए बंशीधर भगत को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त करने के बाद माना जा रहा था कि होली के बाद नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई जा सकती है। राज्यपाल के माध्यम से प्रोटेम स्पीकर को शपथ दिलाई जाती है। जबकि प्रोटेम स्पीकर अन्य नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...मौसम ने ली करवट: मसूरी सहित पहाड़ों में झमाझम बारिश, तस्वीरों में देखिए वीकेंड पर पहुंचे पर्यटकों ने कैसे जमकर की मस्ती
विज्ञापन


प्रोटेम स्पीकर कब शपथ लेंगे यह भी तय नहीं है। मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर जारी कश्मकश के चलते नवनिर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण भी आगे खिसक रहा है। माना जा रहा है कि सीएम और कैबिनेट से पहले सदस्य शपथ ले सकते हैं। विधानसभा सचिवालय शपथ ग्रहण की तैयारियों में जुटा है। उधर, प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत का कहना है कि अभी तक उन्हें शपथ ग्रहण की कोई सूचना नहीं है। उनके शपथ लेने के बाद सभी सदस्यों की शपथ होगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें