फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: बन्नाखेड़ा रेंज में मिला मादा तेंदुए का शव, सभी अंग सुरक्षित

Fri, 03 Apr 2020 02:24 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तराखंड के कुमांऊ मंडल के तराई पश्चिमी वन प्रभाग के बन्नाखेड़ा रेंज की धमोला बीट में एक मादा तेंदुए का शव मिलने से वन कर्मियों में हड़कंप मच गया। प्लॉट संख्या 20 में शुक्रवार की सुबह तेंदुए का शव मिला। 

विज्ञापन


रेंजर बिजेंद्र अधिकारी ने बताया कि तेंदुए की गर्दन में लगी चोट की वजह से उसकी मौत हुई है। तेंदुए के आपसी संघर्ष में उसे चोट लगने की आशंका जताई जा रही है। तेंदुए के पिछले हिस्से को भी खाया हुआ है। 

मादा तेंदुए की उम्र दो साल के आस-पास है। तेंदुए के सभी अंग सुरक्षित हैं। पशु चिकित्सक की मौजूदगी में तेंदुए का पोस्टमार्टम कर शव को जलाकर नष्ट कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें