कार्रवाई के क्रम में आईटीआई थाना प्रभारी कुंदन सिंह रौतेला समेत तीन कर्मचारियों को निलंबित किया गया था। जबकि, नौ पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया था। पुलिस प्रवक्ता सुनील कुमार मीणा ने बताया कि इस मामले में अब आईजी एसटीएफ डॉ. नीलेश आनंद भरणे के नेतृत्व में उच्चस्तरीय एसआईटी का गठन किया गया है। इसमें एसपी चंपावत अजय गणपति, सीओ टनकपुर वंदना शर्मा, चंपावत इंस्पेक्टर दीवान सिंह बिष्ट और एसआई मनीष खत्री सदस्य हैं।
इस मामले में सुखवंत सिंह के वीडियो, ई-मेल के माध्यम से की गई शिकायत की जांच की जाएगी। इसमें सुखवंत सिंह ने जिन स्थानीय लोगों और पुलिसकर्मियों पर आरोप लगाए हैं उनकी जांच की जाएगी। आरोप सही पाए जाने पर सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।