तस्करों और पैडलरों के घरों में लगे हैं कैमरे
पुलिस सीसीटीवी कैमरों से क्षेत्र की निगरानी करती है। अपराध का पता लगाने और आरोपियों की पहचान में सीसीटीवी कैमरे कारगर साबित होते हैं, लेकिन कुंजाग्रांट में तस्करों और पैडलरों ने पुलिस की निगरानी के लिए मकानों के बाहर कैमरे लगाएं हैं। जब पुलिस उन्हें पकड़ने आती है तो वे कैमरे देखकर मकानों के पिछले या छत के रास्ते फरार हो जाते हैं। एसएसपी के निर्देश पर क्षेत्र में लगातार पैदल गश्त करने के दौरान पुलिस को यह पता चला था।
पुलिस ने लगातार किया था पैदल गश्त, जागरूकता अभियान चला रही
पुलिस ने एसएसपी के निर्देश पर लंबे समय तक क्षेत्र में गश्त किया था। उसके बाद गांव में गोष्ठी आयोजित कर लोगों को नशे के दुष्परिणामों के संबंध में जागरूक कर उनसे नशीले पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर रोक लगाने के लिए सहयोग भी मांगा था लेकिन क्षेत्र में नशे की तस्करी और बिक्री अब भी जारी है।
पुलिस क्षेत्र में आती है और धूप सेंककर चली जाती है। किसी व्यक्ति के पास से नशीला पदार्थ मिलता है तो उसे जूते के नीचे रगड़कर मामला निपटा देती है। ग्रामीण पुलिस का सहयोग कर रहे हैं। सरकार अगर इसे समाप्त करना चाहे तो एक मिनट में कर सकती है। - सादिर अली, स्थानीय निवासी
पुलिस लगातार प्राथमिकी दर्ज कर रही है लेकिन नशे की तस्करी और बिक्री पर अंकुश नहीं लग रहा है। पुलिस को नया रास्ता तलाशना होगा। बच्चों, किशोरों और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। प्रभावी कार्रवाई नहीं होती है तो भविष्य में परिणाम और खराब होंगे। - मुसव्विर अली, ग्राम प्रधान कुंजा
ये भी पढे़ं...Body Donation: मिटकर भी अमर हो गई मासूम...पिता ने एम्स ऋषिकेश में आठ दिन के मृत नवजात का किया देहदान
बच्चे से स्मैक मंगवाने का ताजा मामला सामने आया है। पुलिस ने स्मैक मंगवाने वाले को ट्रेस कर लिया है। कुंजाग्रांट क्षेत्र में नशे की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए जल्द ही एक बड़ा अभियान चलाया जाएगा। - विनोद गुसाईं, कोतवाली प्रभारी, विकासनगर