कैबिनेट की आगामी बैठक में प्रस्ताव लाया जाएगा। बता दें कि आबकारी विभाग ने नीति का प्रस्ताव तैयार कर इसे मंत्रिमंडल की पिछली बैठक में चर्चा के लिए लाया गया था।
कैबिनेट की लगातार दूसरी बैठक में नई आबकारी नीति का प्रस्ताव चर्चा के लिए लाया गया, लेकिन इस पर सहमति नहीं बन पाई। कैबिनेट ने प्रस्ताव लौटाकर मुख्य सचिव डॉ.एसएस संधु को उसमें जरूरी संशोधन के साथ आगामी बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
मुख्य सचिव डॉ. संधु ने बताया कि कैबिनेट की आगामी बैठक में प्रस्ताव लाया जाएगा। बता दें कि आबकारी विभाग ने नीति का प्रस्ताव तैयार कर इसे मंत्रिमंडल की पिछली बैठक में चर्चा के लिए लाया गया था। उसमें नीति में कुछ जरूरी संशोधन करके इसे दोबारा प्रस्तुत करने को कहा गया था।
इस बीच आबकारी विभाग ने नीति में जरूरी संशोधन किए। मुख्य सचिव के स्तर पर दो बार समीक्षा हुई। इसके बाद इसे कैबिनेट में लाया गया। सूत्रों के मुताबिक, नीति को लेकर पुरानी व्यवस्था को बनाए रखने या नई सिरे से निविदाएं या लॉटरी प्रक्रिया करने को लेकर उधेड़बुन चल रही है।
इसके अलावा होटलों में बार लाइसेंस के मानकों में ढील दिए जाने पर भी विचार हो रहा है। इन पर मंत्रिमंडल में सहमति नहीं है और इस पर गहराई से मंथन करने के बाद दोबारा प्रस्ताव प्रस्तुत करने को कहा गया है।