फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: अच्छी खबर...उपनल के माध्यम से हरियाणा और दिल्ली सहित चार राज्यों में पूर्व सैनिक कर सकेंगे नौकरी

Sun, 28 Sep 2025 10:10 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

उपनल लगातार यह सुनिश्चित करने के प्रयास में है कि राज्य और देशभर में अधिक से अधिक पूर्व सैनिकों को रोजगार उपलब्ध कराया जा सके। इसके लिए अब हरियाणा और दिल्ली सहित अन्य चार राज्यों के साथ अनुबंधन हुआ है।
विज्ञापन
- फोटो : freepik.com(प्रतीकात्मक)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा और दिल्ली सहित अन्य चार राज्यों में भी पूर्व सैनिक उपनल के माध्यम से नौकरी कर सकेंगे। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के मुताबिक इसके लिए इन राज्यों के साथ अनुबंधन हुआ है। वहीं, विदेशों में भी पूर्व सैनिकों के लिए नौकरी का रास्ता जल्द खुल सकता है।

विज्ञापन


सैनिक कल्याण मंत्री के मुताबिक उपनल के प्रबंध निदेशक ब्रिगेडियर जेएनएस बिष्ट (सेनि) ने एक बैठक के दौरान अवगत कराया कि पूर्व सैनिकों के लिए रोजगार अवसरों का दायरा और विस्तृत हो गया है। उन्होंने बताया कि डीजीआर (डायरेक्टोरेट जनरल रीसैटलमेंट) की ओर से चार राज्यों मणिपुर, पश्चिम बंगाल, हरियाणा और दिल्ली में अतिरिक्त अनुबंध स्वीकृत किए गए हैं। इससे पूर्व सैनिकों को अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे और उनकी आजीविका को मजबूती मिलेगी। 

UKSSSC: अब अगली परीक्षा की तैयारी में आयोग; सुरक्षा के होंगे कड़े इंतजाम, दो घंटे पहले पहुंचना होगा
विज्ञापन
विज्ञापन


सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा, पूर्व सैनिकों को विदेशों में नौकरी के लिए विदेश मंत्रालय से भी जल्द मंजूरी मिल सकती है। इसकी प्रक्रिया चल रही है। जिसके तहत 50 प्रतिशत पूर्व सैनिकों को एवं 50 गैर सैनिक पृष्ठभूमि वालों को विदेशों में नौकरी के लिए भेजा जाएगा। उपनल के प्रबंध निदेशक ब्रिगेडियर जेएनएस बिष्ट (सेनि) ने बताया कि उपनल का अब तक 15 राज्यों के साथ इस तरह का अनुबंध हुआ है। जिससे उपनल को 18 प्रतिशत जीएसटी मिलेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें